Class 10th pol. Science vvi subjective question
1. दबाव समूह स्वार्थी तत्वों का समूह है क्या इसे समाप्त कर सेना चाहिए ?
उत्तर – दबाव समूह स्वार्थी तत्वों का समूह है यह कथन गलत है | क्योकि भले
ही कुछ लोग अपने स्वार्थ के पूर्ति के लिए दबाव समूह में सामिल रहते है | किंतु दबाव समूह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है क्योकि यह क्षेत्र के विशेष की समस्याओ को सुलझाने वाला क्षेत्र होता है |
2. क्या जन संघर्ष लोकतंत्र का विरोधी है ?
उत्तर- नही जन संघर्ष लोकतंत्र का विरोधी नही अपितु समर्थक है क्योकि जनसंघर्ष से लोकतंत्र को मजबूती मिलता है | और किसी भी सत्ताधारी दल को तानासाह बनने से रोकता है |
3. भारत में लोकतंत्र के लिए हुए आन्दोलन में महिलाओ की भूमिका नगण्य है कैसे ?
उत्तर – यह कथन बिलकुल गलत है की भारत में लोकतंत्र के लिए हुए आन्दोलन में महिलाओ की भूमिका नगण्य है क्योकि महिलाये भी लोकतंत्र के लिए हुए आन्दोलन में धीरज रखकर अपने बच्चो को देखभाल करती थी और अपने पति को प्रशन्नता पूर्वक विदा करती थी |
4. राजनितिक दल को लोकतंत्र का प्राण क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – यह सनातन सत्य है की . राजनितिक दल को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है क्योकि राजनितिक दल ही चुनाव में अपना उमीदवार खड़ा करते है जो बहुमत प्राप्त कर सत्ता का संचालन करते है | और जीस दल को स्पस्ट बहुमत प्राप्त नही होता है वह विरोधी दल की भूमिका निभाता है राजनितिक दल ही जनता की समस्याओ को सरकार के समक्ष रखती है साथ ही जनता की मांगो की पूर्ति के लिए आन्दोलन का भी सहारा लेती है | राजनितिक लोक कल्याणकारी योजना बनाती है और उसे कार्यान्वित करती है इस प्रकार राजनितिक दल जनता और सरकार के बिच कड़ी का कम करती है |
5. चिपको आन्दोलन क्या है ?
उत्तर – चिपको आन्दोलन वन एवं पर्यावरण के सुरक्षा के उदेश्य से सुन्दर लाल बहुगुन्ना और चढ़ी प्रसाद द्वारा चलाया गया आन्दोलन था | इस आन्दोलन से जुड़े लोग पेड़ से चिपक जाते थे और पेड़ काटने वालो को मार कर भगा दिया करते थे |
6. राष्ट्रीय एवं राज स्तारिय राजनितिक दलों को मान्यता कौन प्रदान करता है ? इसके मापदंड क्या है
उत्तर – राष्ट्रीय एवं राज स्तारिय राजनितिक दलों को निर्वाचन आयोग मान्यता प्रदान करता है | राष्ट्रीय राजनितिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए किसी भी दल को लोकसभा में डाले गए मत का कम से कम 6% मत प्राप्त होना चाहिए अथवा कम से कम तीन राज्यों में चार लोकसभा में सिट प्राप्त होना चाहिए |
राज्य स्तरीय राजनितिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए विधान सभा के चुनाव में डाले गए बैधमतो का 6% मत प्राप्त होना चाहिए |
7. जन संघर्ष से लोकतंत्र मजबूत होता है | क्या आप इस कथन से सहमत है ?
उत्तर – यह कथन सत्य है की जन संघर्ष से लोकतंत्र मजबूत होता है क्योकि लोकतंत्र में कोई भी फैसला आम सहमती से लिया जाता है यदि सरकार जनता की फैसला की उपेक्षा करती है तो जान संघर्ष द्वारा जनता उसे ऐसा करने रोक देती है | और सरकार को तानासाह बनने से रोक देती है | दुर्सू ओर जनसंघर्ष द्वारा सरकार पर दबाव बना रहता है |
8. राजनितिक दल राष्ट्रीय विकाश में किस तरह सहायक है ?
उत्तर – किसी भी देश के राष्ट्रीय विकाश में राजनितिक दलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है | दुसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है की लोकतंत्र में राजनितिक दल राष्ट्रीय विकाश का प्राण है क्योकि राजनीतिक दल राष्ट्रीय विकाश के लिए जनता को जागरूक बनाती है तथा अन्य योजना को बनती है और उसे कार्यान्वित करती है तथा राष्ट्रीय विकाश का लोकतांत्रिक स्वरूप तैयार करती है |
9. संविधान की सर्वोचता से आप क्या समझते है ?
उत्तर – संविधान की सर्वोचता से आशाए है जिसका उलंघन नही किया जा सकता है | केंद्र और राज्यों के बिच शक्तोयो का विभाजन संविधान द्वारा ही किया जाता है | संविधान राज्य की सर्वोच्च विधि है जो लिखित निश्चित और स्पस्ट होता है ?
लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करती है ?
उत्तर – लोकतंत्र जनता का , जनता द्वारा , जनता के लिए शासन है | इसमें जनता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है जो सरकार ला गठन करती है लोकतंत्र में जनता की आवाज को मान्यता दी जाती है | जनता के लिए लोक कल्याणकारी योजना बनाई जाती है | और नागरिको की आवश्यकताओ की पूर्ति की जाती है | इस प्रकार यह कहा जा सकता है की लोकतंत्र उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करती है |