Class 10th Social Science vvi Qubjective Question 2021 | Social Science Vvi Subjective Question 2021

Uncategorized

 प्रश्न 1. बहुराष्ट्रीय कंपनी किसको कहते हैं ?

उत्तर-बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण व स्वामित्व रखती है, जैसे-फोर्ड मोटर्स, सैमसंग, कोकाकोला, नोकिया आदि । बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उत्पादन लागत में कमी करने एवं अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से उन जगहों या देशों में उत्पादन के लिए कारखाने स्थापित करती है जहाँ उन्हें सस्ता श्रम, सस्ता कच्चा माल एवं अन्य संसाधन मिल सकते हैं


प्रश्न 2. उदारीकरण को परिभाषित करें।

उत्तर-उदारीकरण, का अर्थ सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों तथा प्रतिबंधों, जैसे-लाइसेंस, कोटा आदि को हटाना है। आर्थिक सुधारों के अन्तर्गत 1991 ई० से भारत सरकार ने उदारीकरण की नीति अपनायी।




प्रश्न 3. वैश्वीकरण के प्रमुख अंग कौन से हैं ?

उत्तर-वैश्वीकरण के प्रमुख अंग निम्नलिखित हैं

(i) व्यवसाय अथवा व्यापार संबंधी अवरोधों की कमी

(ii) पूँजी का निर्बाद्ध प्रवाह

(ii) प्रौद्योगिकी का निर्बाद्ध प्रवाह

(iv) श्रम का निर्बाद्ध प्रवाह


प्रश्न 4. आर्थिक सुधारों का क्या अर्थ है ?

उत्तर-भारत में आर्थिक सुधारों का तात्पर्य उन नीतियों से है जिनका आरंभ 1991 ई० से अर्थव्यवस्था में कुशलता, उत्पादकता, लाभदायकता एवं प्रतियोगिता की शक्ति के स्तरों में वृद्धि करने के दृष्टिकोण से किया गया है। ये आर्थिक सुधार उदारीकरण (Liberalization), निजीकरण
(Privatisation) तथा वैश्वीकरण (Globalisation) की नीतियों पर आधारित
है। अतः इन्हें 4 PG नीति भी कहते हैं।


प्रश्न 5. निजीकरण से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-निजीकरण का अभिप्राय निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वामित्व प्राप्त करना तथा उनका प्रबंध करना है। आर्थिक सुधार के अन्तर्गत भारत सरकार ने 1991 ई० से निजीकरण की नीति अपनायी।


प्रश्न 6. विश्व व्यापार संगठन क्या है ? यह कब और क्यों स्थापित किया गया?

उत्तर-विश्व व्यापार संगठन एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना है। इसकी स्थापना 1995 ई० में की गई थी। भारत इसका संस्थापक सदस्य रहा है। वर्तमान में 149 देशविश्व व्यापार संगठन (2006 ई०) के सदस्य हैं। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। विश्व व्यापार संगठन अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है और देखता है कि इन नियमों का पालन हो । विश्व व्यापार संगठन सभी देशों को मुक्त व्यापार की सुविधा देता है।





प्रश्न 7. भारत में सन् 1991 के आर्थिक सुधारों से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-भारत में आर्थिक सुधारों का मतलब उन नीतियों से है जिनका आरंभ 1991 ई० से अर्थव्यवस्था में कुशलता, उत्पादकता, लाभदायकता एवं प्रतियोगिता की शक्ति के स्तरों में वृद्धि करने के दृष्टिकोण से किया गया है। ये सुधार उदारीकरण, निजीकरण तथा वैश्वीकरण की नीतियों पर आधारित हैं। अतः इन्हें 4PG नीति भी कहते हैं।


प्रश्न 8. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं एवं सेवाओं, प्रौद्योगिकी, पूँजी और श्रम या मानवीय पूँजी का भी निर्बाध प्रवाह हो सके। वैश्वीकरण के अन्तर्गत पूँजी, वस्तु तथा प्रौद्योगिकी का निर्बाद्ध रूप से एक देश से दूसरे देश में प्रवाह होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *