10. मछली VVI SUBJECTIVE QUESTION | CLASS 10TH HINDI VVI SUBJECTIVE QUESTION

class 10th social science

 प्रश्न 1. झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए?

उत्तर-झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में इसलिए घुस गए, क्योंकि इस गली में से घर नजदीक पड़ता था। साथ-ही, बाजार का दिन होने के कारण रास्ते में काफी भीड़ थी।


प्रश्न 2. मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी?

उत्तर-मछलियों को लेकर जाते हुए बच्चों की अभिलाषा थी कि इनमें से एक मछली बाबूजी से मांग कर उसे कुएँ में डाल देंगे। जब मछली बड़ी होगी तो उसे बाल्टी से निकालकर उससे खेलेगे तथा खेलने के बाद पुनः कुएँ डाल देंगे।


प्रश्न 3. मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने क्या किया?

उत्तर-मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने नहानघर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आधी बाल्टी पानी में तीनों मछलियों को डाल दिया। मछलियाँ बाल्टी में उछलने लगी। दोनों भाई गीले कपड़ों को निचोड़ने के बाद बाल्टी को घेर कर बैठ गए।




प्रश्न 4. मछली को छूते हुए संतू क्यों हिचक रहा था?

उत्तर—उछलती मछली को संतू बड़े प्यार से देख रहा था तथा उसे छूकर देखना चाहता था, लेकिन काटने के भय से संतू छूने से हिचक रहा था। लेखक के कहने पर उसने एक मछली को अंगुली से छुआ, लेकिन डरकर उसने अपना हाथ खींच लिया कि कहीं मछली काट न लें।


प्रश्न 5. मछली के बारे में दीदी ने क्या जानकारी दी थी? बच्चों ने उसकी परख कैसे की?

उत्तर-मछली के बारे में दीदी ने जानकारी दी थी कि मरी मछली की आँख में आदमी की परछाई नहीं दीखती। इस बात की परख करने के लिए लेखक ने अपने छोटे भाई संतू से मछली की आँख में झाँकर अपनी परछाई देखने को कहा, लेकिन संतू के कुछ न बोलने पर स्वयं लेखक ने मछली को अपने चेहरे के पास लाकर देखा तो उसे उसकी आँख में धुंधली-सी परछाई दिखाई दी। इस प्रकार बच्चों ने दीदी की बात की परख की।


प्रश्न 6. संतू क्यों उदास हो गया ?

उत्तर-संतू की उदासी का कारण मछली का कटना था। जब उसे लेखक से पता चला कि मछली की तैयारी के लिए मसाला पीसा जा रहा है तो संतू उदास हो गया, क्योंकि कटने के बाद मछली से खेलना संभव नहीं होगा। अपनी अभिलाषा पूरी न होने के कारण उसका दिल बैठ गया।





प्रश्न 7. घर में मछली कौन खाता था और कैसे बनाई जाती थी?

उत्तर-घर में मछली लेखक के पिता खाते थे। घर में मछली काटने के लिए एक पाटा (लकड़ी का तख्ता) था। उस पाटे पर रखकर मछली काटी जाती थी। घर का नौकर भग्गू मछली तैयार करता था। भग्गू मछली को पत्थर पर पटककर मार देता था, फिर उस मरी मछली के शरीर में अच्छी तरह राख मलता था। इसके बाद मछलियों को काटकर गोल-गोल टुकड़े बनाता । फिर उसे बाल्टी में रखकर कई बार धोया जाता था। इस प्रकार मछली बनाई जाती थी।


प्रश्न 8. दीदी कहाँ थी और क्या कर रही थी?

उत्तर-दीदी कमरे में लेटी थी। वह अपनी पहनी हुई साड़ी को सिर तक ओदे, करवट लिए सिसक कर रो रही थी।

प्रश्न 9. अरे-अरे कहता हुआ भग्गू किसके पीछे भागा और क्यों?

उत्तर—अरे-अरे कहता हुआ भग्गू संतू के पीछे भागा, क्योंकि उसने अंगोछे में लिपटी मछलियों में से एक मछली लेकर कुएँ में डालने जा रहा था। भगू मालिक की डाँट-फटकार के डर से संतू से मछली छीनने उसके पीछे दौड़ा।




प्रश्न 10. मछली और दीदी में क्या समानता दिखाई पड़ी ? स्पष्ट करें।

उत्तर-मछली और दीदी में यही समानता दिखाई पड़ी कि दोनों क्रूरता के शिकार थीं। मछली पत्थर पर पटकी जा रही थी तो दीदी पिताजी द्वारा पीटी जा रही थी। मछली पानी के बिना छटपटा रही थी तो दीदी पिता के दुर्व्यवहार के कारण सिसकियाँ ले रही थी। लेखक के कहने का तात्पर्य है कि मछली तथा दीदी दोनों पिताजी को संवेदनहीनता की शिकार थीं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *