नियंत्रण एवं समन्वय | science vvi subjective question 2021 | class 10th science important question 2021

Uncategorized

 प्रश्न 1. किन्ही चार पादप हार्मोन के नाम लिखें।

उत्तर-चार पादप हार्मोन के नाम निम्नलिखित है |

(i) ऑक्सिन

(ii) जिब्रलिन

(iii) सायटोकाइनिन

(iv) एब्सेसिक एसिड।


प्रश्न 2. पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा सावित तीन हार्मोनों के नाम बताएं।

उत्तर-पिट्यूटरी ग्रंथि मध्य मस्तिष्क के निचले भाग में स्थित होती है यह निम्न हार्मोनों को सावित करती है-

(i) ट्रोपिक हार्मोन

(ii) प्रोलैक्टिन

(iii) ऑक्सिटोसिन

(iv) वैसोप्रेसिन ।


प्रश्न 3. साइटोकाइनिन के मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर ये कोशिका विभाजन को उद्दीपित करते हैं। ये जीर्णत को रोकते है और पर्णहरित को नष्ट नहीं होने देते हैं, कोशिका में पोषण गति को बढ़ाते हैं और वृद्धि और परिवर्धन को नियंत्रित करते हैं।


प्रश्न 4. हार्मोन क्या है?

उत्तर ये अंत:स्रावी ग्रंथि द्वारा स्रावित पदार्थ हैं जो वृद्धि, परिवर्धन और अन्य क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। विशेष कार्यों के लिये विशेष हार्मोन की आवश्यकता होती है।


प्रश्न 5. पादप हार्मोन क्या है?

उत्तर-पादप हार्मोन कार्बनिक यौगिक हैं जो पौधे के किसी भी भाग में बहुत कम सांद्रता में उत्पन्न होते हैं और पौधे के दूसरे भागों में स्थानान्तरित कर दिये जाते हैं। ये किसी विशिष्ट कार्यिकी प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं।




प्रश्न 6. होमियोस्टेसिस क्या है?

उत्तर जीवों के शरीर में सभी क्रियाओं को सुचारू रूप से करने के लिये, उनका भीतरी वातावरण बाहरी परिवर्तनों को सहने का प्रयल करता है। इस अवस्था को बनाए रखने की क्षमता होमियोस्टेसिस कहलाती है।


प्रश्न 7. ऑक्सिन क्या है और पौधों में ये कहाँ पर उत्पन्न होते है?

उत्तर-ये पादप हार्मोन का समूह होते हैं जो प्राकृतिक रूप से पौधों में उत्पन्न होते हैं। ये पौधों के ऊपरी भागों तथा पत्तियों के प्रीमोर्डिया तथा वृद्धिकारक बीजों में उत्पन्न होते हैं जो अमीनो अम्लों से बनते हैं।


प्रश्न 8. कार्टिसोल क्या है?

उत्तर-कार्टिसोल का दूसरा नाम ग्लूकोकार्टिकोइड्स है। ये कार्बोहाइवेट उपापचय को नियंत्रित करते हैं और इनकी क्रियाएँ एंटी इन्क्लेमीटरी और एंटी एलर्जिक होती हैं।


प्रश्न 9. जिबरेलिन की खोज किस प्रकार की गई?

उत्तर-सन् 1926 में कुरासोवा ने जिब्रेला फ्यूजी कुरोई से इसकी खोज की थी। यह पौधों की जड़ों, नयी पत्तियों और भ्रूण कोश में उत्पन्न होता है। बाद में इसे अम्ल के रूप में कवक से तैयार किया गया।


प्रश्न 10. एक जीव में नियंत्रण एवं समन्वय तन्त्र की क्या आवश्यकता है?

उत्तर जीव में नियंत्रण एवं समन्वयन की आवश्यकता-

(i)  विभिन्न प्रकार के प्रक्रम कई अंगों के समन्वय द्वारा सम्पादित होते हैं।

(ii) शरीर में उपापचय की दर-हृदय एवं फेफड़े के कार्य करने की दरें निश्चित होनी चाहिए।


प्रश्न 11.छुई-मुई पादप की गति तथा हमारी टांग में होने वाली गति के तरीके में क्या अंतर है?

उत्तर-छुई-मुई पादप स्पर्श करते ही पत्तियों को झुका कर या बंद कर संवेदनशीलता का परिचय दे देती है। पादप हॉर्मोन के प्रभाव के कारण पादप कोशिकाएँ यह परिवर्तित कर देती है। जबकि हमारी टांग में होने वाली ऐच्छिक क्रिया का परिणाम है जो अनुमस्तिष्क के द्वारा संचालित होती है। इसमें तंत्रिका नियंत्रण का सहयोग प्राप्त किया जाता है।


प्रश्न 12. पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि क्यों समझा जाता है ?

उत्तर-पिट्यूटरी ग्रंथि, लाल भूरे रंग की, सेम के बीज के आकार की होती है, जो मस्तिष्क के आधार के पास स्थित होती है। ये आप्टिक कोएज्मा के पास होती है जहाँ से तंत्रिकायें आँखों में जाती हैं। यह ग्रंथि अन्य ग्रंथियों को भी नियंत्रित करती है, इसी कारण इसे मास्टर ग्रंथि कहा जाता है।


प्रश्न 13. पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है?

उत्तर. पादपों में रासायनिक समन्वय पादप हॉर्मोनों के कारण होता है। पादप विशिष्ट हॉमोनों को उत्पन्न करते हैं जो उसके विशेष भागों को प्रभावित करते हैं पादपों में प्ररोह प्रकाश के आने की दिशा की ओर ही बढ़ता है। गुरुत्वानुवर्तन जड़ों को नीचे की ओर मुड़कर अनुक्रिया करता है। इसी प्रकार जलानुवर्तन और रासायनावर्तन होता है। पराग नलिका का बीजांड की ओर वृद्धि करना रसायनानुवर्तन का उदाहरण है।


प्रश्न 14. प्रमस्तिष्क या मध्य मस्तिष्क के कार्यो का वर्णन करें।

उत्तर-मनुष्य का मस्तिष्क तीन भागों में बंटा होता

(i) अग्र मस्तिष्क

(ii)मध्य मस्तिष्क

(iii) पश्च मस्तिष्क ।





15. पादप हामोन क्या है?

वे विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ जो पौधों में वृद्धि और विभेदन संबधी क्रियाओं पर नियंत्रण करते हैं उन्हें पादप हॉमोन कहते है। पादप हॉमोन अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे-ऑक्सिन (Auxins). इथाइलीन (Ethylene), जिब्बेरेलिन (Gibberlins), साइटोकाइनिन (Cytokinins) तथा
एबसिसिक अम्ल (Abscisic Acid) ।


16.जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?

जंतुओं में अंत:स्रावी ग्रंथियाँ विशेष रसायनों को उत्पन्न करती हैं। वे रसायन या हॉमोन जंतुओं को सूचनाएँ संचरित करने के साधन के रूप में प्रयुक्त होते है। अधिवृक्क ग्रंथि से सावित एड्रीनलीन हॉर्मोन सीधा रुधिर में स्रावित होता है और शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँच जाता है। ऊतकों में विशिष्ट गुण होते १ज अपने लिए आवश्यक हॉमोनों को पहचान कर उनका उपयोग बाहरी या भीतरी स्तर पर करते है। विशिष्टीकृत कार्यों को करने वाले अंगों से समन्वय कर वे हॉर्मोन अपना विशिष्ट प्रभाव दिखा देते हैं।


17. जलानूवर्तन दान के लिए एक प्रयोग की अभिकल्पना अपया जलानुवर्तन दर्शन के लिए एक अभिकल्पना की संक्षिप्त चर्चा

उतर-लकड़ी का बना एक लंबा डिब्बा लें। इसमें मिट्टी और खाद का मिश्रण भरे। इसके एक सिरे पर एक पौधा लगाएँ। डिब्बे में पौधे की विपरीत दिशा एक कोप मिट्टी में गाड़ रें। पौधे को उसी कीप के द्वारा प्रतिदिन पानी दें। लगभग एक बार पौधे के निकट की मिट्टी हटाकर ध्यान से देखें। पौधे की जड़ों कोटि उसी दिशा में दिखाई देगी जिस दिशा से कीप के द्वारा पौधे की सिंचाई की जाती है |


 18. प्रतिवर्ती क्रिया में मास्तिष्क की क्या भूमिका है?

उत्तर मध्य मस्तिष्क, सिर, गर्दन और धड़ की प्रतीवर्ती गतियों को नियंत्रित करता है। यह नेत्र पेशियों की गति, पुतली के आकार में परिवर्तन और नेत्र लैंस के आकार में परिवर्तन को भी नियंत्रित करता है। पश्च मस्तिष्क का भाग मैडुला आब्लॉगेटा हृदय स्पंदन, सांस लेना, रक्त दाब पसीना, खाँसना, छींकना, वमन को भी नियंत्रित करता है।


प्रश्न 19. दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य अन्तर्गधन में क्या होता है

उत्तर अंतर्ग्रथन पर एक तंत्रिक कोशिका के तंत्रिकाक्ष के सिरे पर रासायनिक पदार्थ उत्पन्न होता है जो कि दूसरे तंत्रिकोशिकाओं के द्रुमिकाओं से होता हुआ दूसरे तत्रिकोशिकाओं में पहुँचता है। अन्तर्ग्रथन से सुनिश्चित होता है कि तंत्रिका आवेग एक ही दिशा में संचरित होता है।


प्रश्न 20. हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती है

उत्तर ग्राही वे अंग होते हैं जो पर्यावरण से सूचना एकत्र करते हैं। यदि ग्राही उचित प्रकार से सूचना ग्रहण नहीं कर रहा है तो सूचना मेरुरज्जु तथा मस्तिष्क में उचित प्रकार से नहीं पहुंचेगी, जिसके परिणामस्वरूप वे शरीर के प्रभावित अंग की सुरक्षा नहीं कर पाएंगे। इससे प्रभावित अंग या जीव की सुरक्षा नहीं हो पाएगी।


प्रश्न 21. पश्य मस्तिष्क के किसी एक भाग के कार्य बताइए।

उत्तर-पाच मस्तिष्क के तीन केन्द्र होते हैं अनुमस्तिष्क, पोन्स और मस्तिष्कगुच्छ । मैडुला आबलागेया या मस्तिष्क शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं जैसे श्वसन, उदय स्पंदन, परिसंचरण, खांसी, छींकना और उल्टी आदि क्रियाओं को नियंत्रित करता है |


22. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र क्या है ?

उत्तर शरीर की विभिन्न सामान्य क्रियाओं को नियंत्रित करने के अतिरिक्त शरीर की बहुत सी आंतरिक क्रियायें जैसे हृदय, रुधिर वाहिकायें और ग्रन्थियाँ आदि तंत्रिकाओं के एक विशेष वर्ग द्वारा नियंत्रित किये जाते हैं, जिसे स्वायत्त तंत्रिका तंत्र कहते हैं। यह मुख्यतया अंदर के अंगों जैसे हृदय, रक्त वाहिनियों और ग्रन्थियों को नियंत्रित और कार्यबद्ध करता है। यह मुलायम पेशियों और गर्भाशय को भी नियंत्रित करता है |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *