science vvi subjective question 2022 | class 10th science important question 2022

10th Science Question

science vvi subjective question |

[1]. प्रकाश क्या है ?

उत्तर – प्रकाश वह एक माध्यम है जिसके द्वारा हमें किसी वास्तु को देखने की अनुभूति होती है

    दुसरे शब्दों में प्रकाश को एक प्रकार की उर्जा भी कहते है | प्रकाश एक चुम्बकीय तरंग भी है जिसकी चाल निर्वात में 3X108 m/s होता है प्रकाश सीधी रेखा में गमन करती है जिसकी प्रकृति अनुप्रस्थ होती है |


[2]. प्रकाश का परावर्तन के नियम लिखे ?

उत्तर – प्रकाश के परावर्तन के दो नियम होते है

(a)- आपतित किरण परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब तीनो एक ही तल में होते है

(b) आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होते है

                  अर्थात sin I = sinr


[3]. प्रतिबिम्ब किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर – दर्पण के मुख्य अक्ष के सामानांतर आपतित प्रकाश की किरने दर्पण से परावर्तन के बाद जिस  बिंदु पर कटती है या कटती हुई मालूम पड़ती है | उस बिंदु पर बस्तु के समान बने आकृति को प्रतिबिम्ब कहते है

                     ये दो प्रकार के होते है |

(a) – वास्तविक प्रतिबिम्ब (real image )

(b) – काल्पनिक प्रतिबिम्ब (virtual image )


[4].वास्तिक प्रतिबिम्ब और काल्पनिक प्रतिबिम्ब में अंतर स्पस्ट करे ?

उत्तर – वास्तविक प्रतिबिम्ब और काल्पनिक में प्रमुख अंतर निम्न्लिखित है ;

(a) वास्तविक प्रतिबिम्ब वास्तविक रेखाओ के कटने से बनता है जबकि काल्पनिक प्रतिबिम्ब काल्पनिक रेखाओ के कटने से बनता है

(b) वास्तविक प्रतिबिम्ब उल्टा होता है जबकि काल्पनिक प्रतिबिम्ब सीधा होता है

(c) वास्तविक प्रतिबिम्ब को परदे पर लिया जा सकता है जबकि काल्पनिक प्रतिबिम्ब को परदे पर नही लिया जा सकता

(d) वास्तविक प्रतिबिम्ब दर्पण के बाई ओर बता है जबकि काल्पनिक प्रतिबिम्ब दर्पण के दाई ओर बनता है


5. दर्पण किसे कहते है ?और ये कितने प्रकार के होते है?

उत्तर – वह चिकनी एवं चमकीली सतह जिससे नियमित रूप से प्रकाश का परावर्तन होता है उसे दर्पण कहते है | इसका कम से कम एक भाग रंजित होता है | यर तीन प्रकार के होते है |

i. समतल दर्पण

ii. गोलीय दर्पण

iii. परवलयिक दर्पण


[6]. अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण कहते है क्यों?

उत्तर – अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित प्रकाश की किरने दर्पण से परावर्तन के बाद मुख्य फोकस से गुजरती है यही कारण है की अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण कहते है |


[7]. उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण कहते है क्यों ?

उत्तर – उत्तल दर्पण के मुख्य अक्ष के सामानांतर आपतित प्रकाश की किरने देपन से परावर्तन के बाद मुख्य फोकस से नही गुजरती है यही कारण है की उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण कहते है |


[8]. अवतल दर्पण का उपयोग लिखे ?

उत्तर – उत्तल दर्पण के प्रमुख उपयोग निम्लिखित है

(a) अवतल  दर्पण का उपयोग हजामती दर्पण के रूप में किया जाता है

(b) अवतल दर्पण का उपयोग डाक्टर द्वारा रोगियो के नाक – कान और गले की जाँच में किया जाता है

(c) अवतल दर्पण का उपयोग सोलर कुकर में किया जाता है

(d) अवतल दर्पण का उपयोग मोटर कार के अग्र छिपो टार्च औए टेबुल लेम्फ़ में किया जाता है


प्रश्न 9. अवतल दर्पणों के उपयोग लिखिए।
अथवा, अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखें।

उत्तर – अवतल दर्पण के निम्न उपयोग हैं-

(i) बड़े आकार के अवतल दर्पणों का प्रयोग और ऊर्जा के लिए किया जाता है।

(ii) इनका प्रयोग वाहनों की हैडलाइट्स, लैपों, सर्चलाइट, टार्च आदि बनाने में किया जाता है।

(iii) शेविंग दर्पणों को बनाने में इनका प्रयोग किया जाता है।

(iv) दंत चिकित्सक तथा विशेषज्ञ रोगी का परीक्षण करने के लिए इनका प्रयोग करते हैं।


प्रश्न 10. क्रांतिक कोण (Critical Angle) किसे कहते हैं?

उत्तर- जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है, तो वह अभिलंब से परे हटती है अर्थात् विरल माध्यम में बना अपवर्तित कोण (कोण r) सघन माध्यम में बने आषतित कोण (कोण i ) से बड़ा होता है। यदि विरल माध्यम में बना अपवर्तित कोण एक समकोण के समान हो जाए तो इसके सापेक्ष सघन माध्यम में बना आपतित कोण, क्रांतिक कोण कहलाता है।


प्रश्न 11. पैरिस्कोप किसे कहते हैं ? इसके क्या उपयोग हैं ?

उत्तर-पैरिस्कोप एक यंत्र है जिसके द्वारा हम अपने में छिपी हुई वस्तुओं को देख सकते हैं। सैनिक खाइयों में छिपकर मैदानों-पहाड़ों को देख सकते हैं और पनडुब्बियों में बैठे सैनिकों, समुद्र तल का पर्यवेक्षण कर सकते हैं। किसी धुंध वाले दिन अवरक्त फोटोग्राफी भी इसकी सहायता से की जा सकती है। पैरिस्कोप समतल दर्पणों की सहायता से बनाए जा सकते हैं जो प्रकाश के परावर्तन-सिद्धांत पर कार्य करते हैं। उच्च कोटि के पैरिस्कोप में प्रिज्मों का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 12. समतल दर्पण में बनने वाले प्रतिबिंब की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर-समतल दर्पण के सामने जितनी दूरी पर कोई वस्तु हो उसका बिंब उतना ही पीछे बनता है। समतल दर्पण में किसी वस्तु के पूरे बिंब को देखने के लिए दर्पण का आकार में उससे आधा होना आवश्यक होता है।


प्रश्न 13. पानी में डूबी हुई लकड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है। क्यों?

उत्तर-जब पानी में लकड़ी का एक सीधा टुकड़ा डुबोया जाता है तो प्रकाश के अपवर्तन के कारण वह मुड़ा हुआ प्रतीत होता है। जैसे ही प्रकाश की किरणें सपन माध्यम से विरल माध्यम में आती हैं वैसे ही लंब से परे मुड़ जाती हैं जिस कारण लकड़ी का टुकड़ा मुड़ा हुआ लगता science vvi subjective question, science vvi subjective question

science vvi subjective question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *