कर्मवीर कथा || karmveer katha path subjective question || कक्षा 10 संस्कृत कर्मवीर कथा

class 10th sanskrit

कर्मवीर कथा,कर्मवीर कथा संस्कृत,संस्कृत पाठ 8 कर्मवीर कक्षा 10,कक्षा 10th विषय -संस्कृत कर्मवीर कथा,बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत कर्मवीर कथा,कर्मवीर कथा कक्षा10,वर्ग दशम संस्कृत चैप्टर 8 कर्मवीर कथा,कर्मवीर कथा पाठ-8 full story संस्कृत कक्षा-10||karmveerkatha chapter8 🥰,कक्षा 10 संस्कृत पाठ-8 का प्रश्न उत्तर,संस्कृत पाठ 8 कर्मवीर,# कर्मवीर कथा पाठ 8#,कर्मवीर कथा पियूषम किताब,कर्मवीर कथा प्रश्न उत्तर,कर्मवीर,कर्मवीर कथा का प्रश्न उत्तर

1. रामप्रवेश राम का चरित्र-चित्रण करें। अथवा, रामप्रवेश राम की जीवनी पर प्रकाश डालें। अथवा, कर्मवीर कौन था? उनकी सफलता की कहानी पाँच वाक्यों में लिखें | 

उत्तर-रामप्रवेश राम ‘कर्मवीरकथा’ का प्रमुख पात्र हैं। इनका जन्म बिहार राज्य अन्तर्गत भीखनटोला में हुआ है। कभी खेलों में संलग्न रहनेवाले रामप्रवेश राम अध्यापक का सान्निध्य पाकर विद्याध्ययन में जुट गये। गुरु का आशीर्वाद और मेहनत उनकी सफलता की सीढ़ी बनते गये । धनाभाव के बीच भी उन्होंने अपना अध्ययन जारी रखा। विद्यालय स्तर से लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते गये। केन्द्रीय लोकसेवा आयोग परीक्षा में उत्तीर्ण होकर उन्होंने समाज के समक्ष अपना आदर्श प्रस्तुत कर दिया। उनकी प्रशासन क्षमता और संकट काल में निर्णायक सामर्थ्य सभी को आकर्षित करते हैं।


2. कर्मवीर कथा से हमें क्या शिक्षा मिलती है? 

उत्तर-कर्मवीर शब्द से ही आभास होने लगता है कि निश्चय ही कोई ऐसा कर्मवीर है जो अपनी निष्ठा, उद्यम, सेवाभाव आदि के द्वारा उत्तम पद को प्राप्त किये हुए है। प्रस्तुत पाठ में एक ऐसे ही कर्मवीर की चर्चा है जो अभावग्रस्त जीवन-यापन करते हुए भी स्नेहिल शिक्षक का सान्निध्य पाकर विविध बाधाओं से लड़ता हुआ एक दिन शीर्ष पद को प्राप्त कर लेता है। मनुष्य की जीवटता, निष्ठा, सच्चरित्रता आदि गुण उसे निश्चय ही सफलता की सीढ़ियों पर अग्रसारित करते हैं। अत: हमें भी जीवटता, निष्ठा आदि को आधार बनाकर सत्कर्म पर बने रहना चाहिए। लिखें।


3. कर्मवीरकथा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें। अथवा, कर्मवीर कथा का सारांश लिखें ।

उत्तर-इस पाठ में एक पुरुषार्थी की कथा है, वह निर्धन एवं दलित जाति में जन्म जैसे विपरीत परिवेश में रहकर भी प्रबल इच्छाशक्ति तथा उन्नति की उत्कट कामना के कारण उच्च पद पर पहुँचता है। यह कथा किशोरों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान उत्पन्न करती है, विजय के पथ को प्रशस्त करती है। ऐसे कर्मवीर हमारे आदर्श हैं।


4. ‘रामप्रवेश का जन्म कहाँ हुआ था? उन्होंने देश की सेवा से कैसे यश अर्जित की?

उत्तर-रामप्रवेश राम का जन्म भीखनटोला नाम के गाँव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रशासन क्षमता तथा संकट के समय निर्णय लेने की सामर्थ्य से देश की सेवा कर यश अर्जित किया।


5. भीखनटोला कैसा गाँव है?

उत्तर-भीखनटोला बिहार प्रांत के दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित है। यहाँ के लोग प्रायः निर्धन और अशिक्षित हैं तथा कष्टमय जीवन बिताते हैं। कुछ अत्यंत निर्धन परिवार गाँव के बाहर-टूटी कुटियाओं में रहते हैं। भीखनटोला से लगभग एक कोश की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय है


6. रामप्रवेश राम किस प्रकार केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफल हुआ?

उत्तर-रामप्रवेशराम एक कर्मवीर एवं निर्धन छात्र था। वह कष्टकारक जीवन जीते हुए अध्ययनशील था। वह पुस्तकालयों में अध्ययन किया करता था। वह अपने से नीचे वर्ग के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन करता था। परिणामस्वरूप केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।


7. रामप्रवेश राम की प्रारंभिक शिक्षा के विषय में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर-रामप्रवेश राम भीखनटोला गाँव का रहनेवाला एक दलित बालक था। उस बालक को एक शिक्षक ने अपने विद्यालय में लाकर शिक्षा देना प्रारंभ किया। बालक रामप्रवेश राम शिक्षक की शिक्षणशैली से आकृष्ट हुआ और शिक्षा को जीवन का परम गति माना। विद्या अध्ययन में रात-दिन लग गया और अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने लगा।

karamveer katha class 10,karmveer katha answer question,karmveer katha,karamveer katha class 10 sanskrit,karmveer katha class 10,karamveer katha sanskrit,karmvir katha,karamveer katha ka objective question,karmveer katha class 10 sanskrit answer question,karmvir katha class 10,karamveer katha path ka objective question,vyaghra pathik katha,karm veer katha class 10,karamveer katha ka objective,karmveer katha objective question,karamveer katha ka saransh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *