class 10th sanskrit chepter 5 भारतमहिमा || sanskrit subjective question chepter 5 भारतमहिमा

Uncategorized

class 10th sanskrit chepter 5 भारतमहिमा class 10 sanskrit chapter 5,class 10 sanskrit chapter 5 question answer,sanskrit class 10,class 10 sanskrit chapter 5 bihar board,class 10 sanskrit chapter 5 objective questions,sanskrit class 10 bihar board,piyusham sanskrit class 10,bharat mahima sanskrit class 10th,bharat mahima sanskrit class 10 objective,sanskrit grammar class 10 bihar board,class 10th संस्कृत chapter 5 भारत महिमा,class 10th sanskrit chapter 5,class 10th sanskrit,bihar board class 10 sanskrit

1. भारत भूमि कैसी है तथा यहाँ किस प्रकार के लोग रहते हैं ?

अथवा, भारत महिमा के अनुसार बतायें कि हमारी मातृभूमि कैसी है?

अथवा, ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर भारत भूमि कैसी है?

अथवा, हमारी मातृभूमि कैसी है?

उत्तर भारतवर्ष अति प्रसिद्ध देश है तथा यहाँ की भूमि सदैव पवित्र और ममतामयी है। यहाँ विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग एकता भाव को धारण करते हुए निवास करते हैं।


class 10th sanskrit chepter 3 अलसकथा 

class 10th sanskrit chepter 14 संस्कृतसाहित्ये लेखिका: 

2. देवगण भारत के गीत क्यों गाते हैं? पठित-पाठ के आधार पर उत्तर तीन से पांच वाक्यों में लिखें।

उत्तर-देवगण भारत देश का गुणगान करते हैं। क्योंकि, भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।


3. देवता लोग किस देश का गुणगान करते हैं और क्यों ?

उत्तर-देवता लोग भारत देश का गुणगान करते हैं, क्योंकि भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।


4. भारतीयों की विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर- भारत में जन्म लेकर लोग धन्य होते हैं और हरि की सेवा करते हैं उन्हें स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त होता है। भारतीय धर्म और जाति के भेदभावों को न मानते हुए एकता के भाव से रहते हैं। सभी भारतीयों की देशभक्ति आकर्षक है और दूसरों के लिए आदर्श रूपी है


5. भारतमहिमा पाठ से हमें क्या संदेश मिलता है?

अथवा’भारतमहिमा’ पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? पाँच वाक्यों में उत्तर दें।

उत्तर भारतमहिमा पाठ से यह संदेश मिलता है कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हम भारतीयों को हरि की सेवा करने का मौका मिला है, और मोक्ष की प्राप्ति का भी अवसर मिला है। हमें देशभक्त होना चाहिए और अन्य भारतीयों से मिल-जुलकर रहना चाहिए।


6. भारतमहिमा पाठ का क्या उद्देश्य है?

उत्तर भारतमहिमा पाठ में पौराणिक और आधुनिक पद्य संकलित हैं, इन सभी पद्यों का उद्देश्य भारत और भारतीयों की विशेषताओं का वर्णन करना है। इनमें भारत की सुंदरता एवं भव्यता और भारतीयों की देशभक्ति आदि की ओर पाठक का ध्यान आकर्षित किया गया है।


7. भारत महिमा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।

उत्तर इस पाठ में भारत के महत्त्व के वर्णन से सम्बद्ध पुराणों के दो पद्य तथा तीन आधुनिक पद्य दिये गये हैं। हमारे देश भारतवर्ष को प्राचीन काल से इतना महत्त्व दिया गया है कि देवगण भी यहाँ जन्म लेने के लिए तरसते हैं। इसकी प्राकृतिक सुषमा अनेक प्रदूषणकारी तथा विध्वंसक क्रियाओं के बाद भी अनुपम है। इसका निरूपण इन पद्यों में प्रस्तुत है।


8. मातृभूमि का वर्णन किस रूप में किया गया है ? पठित पाठ के आधार पर लिखें।

उत्तर-हिमालय की गोद में बसा हुआ भारत निश्चय ही स्वर्ग-सा सुन्दर है कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एकता एवं समदर्शिता का भाव दृष्टिगत होता है। यह मातृभूमि निर्मल एवं ममतामयी है। यहाँ लोग धर्म, जाति के भेदों को भूलकर एक भाव से रहते हैं। विविध पर्व-त्योहार यहाँ की एकता को एकसूत्र में पिरोये रहते हैं। इसकी भूमि विशाल एवं रम्यरूपा है। यह सागरों, पर्वतों एवं झरनों को धारण करते हुए नदियों के द्वारा सदा सेवित है।


9. भारत-महिमा का वर्णन पठित पाठ के आधार पर करें।

अथवा, ‘भारत महिमा’ पाठ का सारांश प्रस्तुत करें।

अथवा, भारत महिमा पाठ के आधार पर भारत की विशेषताओं का वर्णन

उत्तर भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य स्वर्ग-सा है। यह देवताओं, ऋषियों एवं महापुरुषों को अवतरण भूमि है। इसकी महिमा का वर्णन विष्णुपुराण एवं भागवतपुराण में देखने को मिलता है। भारतभूमि पर अवतरित होनेवाला मनुष्य निश्चय ही धन्य है। हमारी भारत भूमि विशाल, रम्यरूपा और कल्याणप्रद अत्यन्त शोभनीय और संसार का गौरव भारत हम सबों के द्वारा सदैव पूजनीय है। यहाँ धर्म, जाति के भेदों को भूलकर एकता एवं सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया जाता है। हम भारतीय सदैव कहते हैं-वसुधैव कुटुम्बकम् अर्थात् सम्पूर्ण पृथ्वी ही हमारा परिवार है।

 

class 10 sanskrit chapter 5 objective questions,class 10 sanskrit chapter 5 question answer,class 10th sanskrit vvi subjective question 2022,class 10th sanskrit vvi objective question,class 10th sanskrit vvi objective question 2021,bharat mahima sanskrit class 10 objective,class 10 sanskrit chapter 2 objective question,class 10 sanskrit chapter 5 answer question,class 10th hindi vvi subjective question 2022,sanskrit ka subjective question,sanskrit

विश्वशान्ति कक्षा 10TH संस्कृत पाठ -13

class 10th sanskrit ;कर्णस्य दानवीरता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *