बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा के पहले स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। पटना जिला अंतर्गत ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर स्कूल परिसर अतिक्रमित है।
पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो बोर्ड परीक्षा के पहले सभी स्कूलों को सेनेटाइज किया जायेगा। इसके लिए छठ महापर्व के बाद स्कूल के प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जायेगी।
मालूम हो कि स्कूल की प्रबंध समिति ही सभी निर्णय लेती है। पटना डीईओ ज्योति कुमार ने सभी स्कूलों को दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में उन बिंदुओं की सूची तैयार की जायेगी, जिससे स्कूल को अतिक्रमण मुक्त किया जा सकेगा।
कई स्कूल में है अतिक्रमण
इस पोस्ट में क्या हैं
पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में अतिक्रमण है। मिलर हाई स्कूल के खेल का मैदान अतिक्रमित है। पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल परिसर में कई कक्षा अतिक्रमित हैं। इसके अलावा जिले के कई स्कूल में पुलिस का आवासन है।
दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव में कई स्कूलों में फोर्स का आवासन किया गया था। इन फोर्स को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक खाली करवा देना है।
पानी के साथ बिजली की पूरी सुविधा
मैट्रिक और इंटर परीक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों के भवन, परिसर, शौचालय, पानी, बिजली, उपस्कर, लैब आदि को सुव्यवस्थित करना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन स्कूलों की चहारदीवारी टूटी-फूटी है, उसकी मरम्मत करवानी है। परीक्षा को लेकर स्कूल में मूलभूत सभी सुविधाओं को सही करना है।
अतिक्रमण की देनी है जानकारी
जो स्कूल अतिक्रमित हैं, उसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को डीईओ को देनी है। पटना डीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर को पूरी तरह से व्यवस्थित और साफ होना है। इसके लिए अभी से स्कूलों को निर्देशित किया गया है। दिसंबर में सारी तैयारी पूरी कर ली जायेगी।
– पटना डीईओ ने दिया स्कूलों को निर्देश, मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी शुरू
– छठ महापर्व के बाद स्कूल के प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जायेगी
बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी है। कई स्कूलों मे सोशल डिस्टेंसिंग से मास्क पहन कर विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बिहार बोर्ड ने अचानक से इंटर और मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। स्कूल और कॉलेज प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार 11 से 24 नवंबर के बीच किसी भी दिन परीक्षा ले सकते हैं।
फेरबदल
– 11 से 24 नवंबर के बीच स्कूल व कॉलेज अपने सुविधा अनुसार ले सकती है परीक्षा
– 11 नवंबर को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू हुई परीक्षा
ज्ञात हो कि इंटर और मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने शेड्यूल बना कर सभी स्कूल और कॉलेज को भेजा था। इसी शेड्यूल के अनुसार सभी को परीक्षा लेनी थी। तमाम स्कूल-कॉलेज में परीक्षा बुधवार को शुरू भी हुई। लेकिन इस शेड्यूल में बोर्ड ने संशोधन किया है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल और कॉलेज अपनी सुविधा के अनुसार 24 नवंबर तक परीक्षा ले सकते हैं। ज्ञात हो कि 14 को दीपावली और 18 से 21 नवंबर तक छठ महापर्व हैं।
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 की सेंटअप परीक्षा आज 11 नवंबर से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 19 नवंबर तक चलेगी। इससे पहले परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया था। परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाना परीक्षा में अनिवार्य होगा।
जो छात्र सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल होंगे। सेंटअप परीक्षा में प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह से वार्षिक परीक्षा की तरह रहेगा। इससे छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न की भी जानकारी मिल जायेगी। सेंटअप परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा भी बोर्ड द्वारा ली जाएगी। परीक्षा लेने के बाद मूल्यांकन और रिजल्ट स्कूल स्तर पर तैयार किया जाएगा।
सॉफ्ट और हार्ड कॉपी बोर्ड में होगी जमा
BSEB Bihar board Inter Exam Dates 2021 : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की डेटशीट में किया बदलाव
सभी स्कूलों को सेंटअप परीक्षा में उपस्थित और अनुपस्थित के साथ उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण की सूची बोर्ड को भेजनी है। यह सूची सॉफ्ट के साथ हार्ड कॉपी में भी भेजनी होगी। सूची में छात्र का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, संकाय और छात्र को प्राप्त हुए अंक की जानकारी देनी है।
Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card Download Link
1oth Dummy Admit Card Download | Click |
12th Dummy Admit Card Download | Click |
>>CLASS 10TH ALL SUBJECT MODEL PAPER 2021 AVALAVLE HERE
MOBILE APP |
Download |
YOUTUBE |
Click Here |
S.N | Class 10th All Subject Question Paper | |
1 | Science – विज्ञान | Click |
2 | Math – गणित | Click |
3 | Sanskrit – संस्कृत | Click |
4 | Social Science | Click |
5 | Hindi – हिन्दी | Click |
6 | English – अंग्रेजी | Click |
7 | Non Hindi – अहिन्दी | Click |
8 | Urdu – उर्दू | Click |
S.N | Class 10th All Subject Subjective Question Paper 2021 | |
1 | Science – विज्ञान | Click |
2 | Math – गणित | Click |
3 | Sanskrit – संस्कृत | Click |
4 | Social Science | Click |
5 | Hindi – हिन्दी | Click |
6 | English – अंग्रेजी | Click |
7 | Non Hindi – अहिन्दी | Click |
>>>CLASS 12TH ALL SUBJECTIVE VVI QUESTION 2021 AVALABLE HERE
S.N | Subject Name | यहाँ Click करे |
1 | ARTS – कला | Click |
2 | SCIENCE – विज्ञान | Click |
3 | COMMERCE – वाणिज्य | Click |
4 | HINDI – हिन्दी 100 | Click |
5 | ENGLISH – अंग्रेजी 100 | Click |
6 | URDU – उर्दू 100 | Click |