बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक मॉडल पेपर 2021 : उतने ही सवालों का देना है उत्तर, सिर्फ प्रश्नों के ऑप्शन बढ़े

bihar board latest news

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा-2021 में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया है। शुक्रवार को मॉडल पेपर जारी कर बिहार बोर्ड ने प्रश्नों का पैटर्न बताया है। इसके अनुसार, सिर्फ प्रश्नों के विकल्प बढ़ाए गए हैं, उत्तर उतने ही सवालों का देना है, जितना पिछली बार यानी 2020 की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने दिया था। बोर्ड ने यह बदलाव इंटर और मैट्रिक के सभी विषयों में किया है। इंटर के आठ व मैट्रिक के 18 विषयों का मॉडल पेपर किये गये हैं। हर विषय में एक-एक मॉडल प्रश्न पत्र डाला गया है। इंटर के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के कई विषयों के मॉडल पेपर अभी जारी नहीं हुए हैं। बोर्ड ने छात्रों को मॉडल पेपर से अभ्यास करने की सलाह दी है।

मैट्रिक परीक्षा : मैट्रिक में विज्ञान विषय में इस बार 110 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 24 लघु उत्तरीय और छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे। इन 110 सवालों में परीक्षार्थियों को 55 का ही उत्तर देना है। वहीं मैट्रिक गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सौ प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 लघु उत्तरीय और आठ दीर्घ उत्तरीय होंगे। इनमें 69 सवालों का जवाब परीक्षार्थियों को देना है।

इंटर परीक्षा : इंटर गणित विषय में 138 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें 69 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इंटर जीवविज्ञान में 96 प्रश्न रहेंगे। इनमें 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 20 लघु उत्तरीय  और छह दीर्घ उत्तरीय सवाल रहेंगे। इनमें 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। बोर्ड ने मॉडल पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

प्रश्न पत्र में बढ़ी पन्नों की संख्या : प्रश्नों की संख्या बढ़ने से प्रश्न पत्रों में पन्नों की संख्या भी बढ़ जायेगी। मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा। संस्कृत विषय का 21 पन्ने का होगा। कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों को यह सुविधा दी जा रही है।

इंटर परीक्षा एक व मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से
इंटर की परीक्षा एक फरवरी से 13 फरवरी तक होगी। इसमें 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी। इसमें करीब 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *