आपदा प्रबंधन class 10th vvi subjective question 2021 | social science vvi subjective question 2021

Uncategorized

 

आपदा प्रबंधन vvi subjective question class 10th

1. आपदा किसे कहते है ये कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर – प्राकृतिक में घटित होने वाले वैसी प्राकृतिक या मानवकृत घटना जिसके फलस्वरूप जान-माल की अपार क्षति होती है कई लोग बेघर हो जाते है तथा कई लोग काल के गाल में समा जाते है उसे आपदा कहते है जैसे – भूकंप , बाढ़ , सुनामी ज्वालामुखी विस्पोट , आतंकवाद , महामारी इत्यादि

            आपदा दो प्रकार के होते है :-

i. प्राकृतिक आपदा

ii. मानवकृत आपदा

प्राकृतिक आपदा – वैसी आपदा जो प्राकृतिक कारणों से घटित होती है उसे प्राकृतिक आपदा कहते है जैसे- भूकंप , बाढ़ , सुनामी इत्यादि

मानवकृत आपदा – वैसी आपका जो मानवीय कारणों से घटित होती है उसे मानवीय आपदा कहते है जैसे – आतंकवाद , रेल दुर्घटना , सड़क दुर्घटना इत्यादि

2. बाढ़ के दुष्परिणामो को लिखे ?

उत्तर – बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है | यह विनाशकारी होता है | इसके प्रमुख दुष्परिणाम निम्न्लिखित है :-

i. जनधन की हानि होती है

ii.पालतू पशु भी मर जाते है

iiii . फसले भी बर्बाद हो जाती है

iv. बड़े-बड़े मकान क्षति ग्रस्त हो जाते है

v. परिवहन के साधन जैसे रेल मार्ग सड़क मार्ग पुल आदि टूट जाते है

vi. संचार व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है

vii. बाढ़ के समाप्त होते ही महामारी फ़ैल जाती है

3. आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर – आपदा कोई भी उसका उसका प्रबंधन अनिवार्य है | आपदा में न केवल सिर्फ विकाश कार्य अवरुद्ध होते है बल्कि विकाश के कार्यो में कई प्रकार के व्यवधान  भी उत्पन्न होते है | यदपि राष्टीय स्तर तथा राज्य मुख्यालय स्तर पर प्रबंधन की व्यवस्था की गई है | जैसे सुखाड़ प्रबंधन हेतु आम लोगो के सहयोग से सामूहिक प्रयास से ही कुए की खुदाई हो सकती है | भूकंप प्रबंधन हेतु नए तकनीक आधारित भवन निर्माण किया गया है |

4. सुनामी से आप क्या समझते है ?

उत्तर- पृथ्वी के आंतरिक प्रतिक्रियाओ के चलते जब समुद्री तल की जमीं कांपने लगती है तो उसका प्रभाव समुद्री जल में लहरों को काफी ऊपर उठते हुए देखा जाता है | इसी को सुनामी कहा जाता है सुनामी में सैकड़ो मीटर की ऊंचाई तक समुद्री लहरे उठती है और तटीय क्षेत्र के भवनों के साथ सब कुछ  बहा ले जाता है |

5. मकान के निर्माण में भूकंप के प्रभावों को कम करने वाले चार उपायों को लिखे ?

उत्तर – . मकान के निर्माण में भूकंप के प्रभावों को कम करने वाले चार उपाय निम्नलिखित है :-

i. भवनों को आयताकार होना चाहिए

ii. नींव को मजबूत तथा भुकम्प – अवरोधी होना चाहिए

iii. दरवाजे तथा खिड़की की स्थिति भूकंप अवरोधी होना चाहिए

iv.गलियों एवं सडको को चौड़ा होना चाहिए

v. जहा तक हो सके T L U तथा X आकार का भवन बनवाना चाहिए

6. भूकंप से बचने के उपाए बतावें ?

उत्तर – भूकंप से बचने के प्रमुख उपाय निम्न्लिखित है :-

i. भूकंप के समय घर से बाहर खुले मैदन में भाग जाना चाहिए

ii. भूकंप के समय बिजली का तार काट देना चाहिय

iii. भूकंप के पूर्वानुमान का पता लगाने के लिए यंत्र का अविष्कार करना चाहिए

iv. भूकंप प्रभावित क्षेत्रो में भवनों की स्थिति भूकंप अवरोधी होनी चाहिए

7. सामान्य संचार व्यवस्था के बाधित होने के कारणों को लिखे ?

उत्तर – सामान्य संचार व्यवस्था के बाधित होने के प्रमुख कारण निम्न्लिखित है :-

 

i. केबलो का टूट जाना

ii. बिजली आपूर्ति का बाधित होना

iii. संचार भवनों के ध्वस्त होने पर संचार यंत्रो का क्षति ग्रस्त होना

iv. ट्रांसमीशन टावर का क्षतिग्रस्त होना

8. आग लगने की स्थिति में क्या प्रबंधन करना चाहिए ?

उत्तर – आग लगने की स्थिति में निम्न्लिखित प्रबंधन करना चाहिए

i. आग में फसे लोगो को बहार निकालना चाहिए

ii. घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसे तुरंत स्प्ताल में पहुचना चाहिए

iii. आग के फैलाव को रोकना चाहिए

iv. अग्निशामक यंत्र को बुलाना चाहिए

v. यदि आग का कारण विधुत शर्ट शर्किट है तो तुरंत बिजली का तार काट देना चाहिए

9. भुसख्लन क्या है इसके कितने रूप होते है ?

उत्तर – भुसख्लन का अर्थ – जमीं का धसना , उसमे दरारे पड़ना , उसमे गढढे हो जाना होता है भुसख्लन प्राय: पहाड़ी क्षेत्रो में हुआ करता है |

भुसख्लन के मुख्यत: चार प्रकार होते है :-

i. कंकड़ पत्थरों का खिसखना

ii. वर्षा जल के साथ मिटटी तथा कंकड़ पत्थर का ऊपर से निचे की तरफ आना

iii. पत्थर तथा उसके छोटे टुकडो का गिरना

iv. चट्टानों का गिरना जिसके फलस्वरूप व्यापक जानमाल की क्षति होती है

10. बाढ़ से बचने के उपाए बतावें ?

उत्तर – बाढ़ से बचने के उपाए निम्न्लिखित है

i. नदियों को आपस में जोड़ना चाहिए

ii.  तटबंधो पर वृक्षारोपण करना चाहिए

iii. नदियों के आसपास मैन्ग्रो वनस्पति लगाना चाहिए

iv. वर्षा जल का संग्रह करना चाहिए

v. तटबंधो का निर्माण करते रहना चाहिए

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *